फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रैल से जून तक पड़ेगी भीषण गर्मी: बुजुर्गों, बच्चों व पहले से बीमार लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह

Tue, 02 Apr 2024 12:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मौसम विभाग ने अप्रैल, मई और जून को लेकर रिपोर्ट जारी कर दी है। इस दौरान भीषण गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी की गई है। बुजुर्गों, बच्चों व पहले से बीमार लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम विभाग ने अप्रैल से जून तक भीषण गर्मी रहने की संभावना व्यक्त की है। साथ ही लू अधिक चलने की चेतावनी जारी की है। विभाग की सोमवार को जारी मासिक रिपोर्ट के अनुसार, पारा सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, इस बार देश भर में प्रचंड गर्मी पड़ सकती है।

विज्ञापन


प्रशांत महासागर में जारी मध्यम एलनिनो का प्रभाव तापमान पर दिखेगा और रात-दिन का पारा सामान्य से अधिक रह सकता है। तराई के इलाकों को छोड़ पूरे प्रदेश में लू भी अधिक चलेगी। लू के दिन भी सामान्य से दो से छह दिन ज्यादा हो सकते हैं।

बरतें सतर्कता
जारी रिपोर्ट में उच्च तापमान, लू चलने के दौरान बुजुर्गों, बच्चों और पहले से ही स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ये समय हीट स्ट्रोक के लिहाज से संवेदनशील हो सकता है।
विज्ञापन


अप्रैल में बारिश भी अधिक
अप्रैल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर औसत बारिश सामान्य से अधिक होने के आसार हैं। अन्य इलाकों में सामान्य से कम रहेगी।

तेज हवा से पारे में वृद्धि रुकी
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को 25 से 35 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने से पारा गिरा और धूल भरी हवाएं चलती रहीं। कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया। प्रयागराज, झांसी, आगरा में दो से तीन डिग्री का फर्क आया। हालांकि न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा अंतर नहीं रहा, लखीमपुर खीरी में 25 से बढ़कर 27 डिग्री हो गया। मंगलवार को भी ऐसा ही रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें