फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, प्रदेश में तीन दिन चलेगी धूलभरी आंधी

Thu, 04 Apr 2019 10:30 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 28 जिलों में धूलभरी आंधी की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। अधिकारियों केअनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अफगानिस्तान व उसके आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन पैदा हुआ। पश्चिमी राजस्थान तक आते-आते यह बढ़ गया, जिसका असर मध्य प्रदेश के रास्ते उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन


इससे प्रदेश में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधियां चलेंगी। पांच अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे से सात अप्रैल साढ़े आठ बजे तक आंधियां आने के आसार जताए जा रहे हैं।

जिन जिलों में आंधियां आएंगी, उसमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, जीबीनगर, अमरोहा, मुरादाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, आगरा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, झांसी, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्घार्थनगर, बलमरापुर, श्रावस्ती, बहराइच, खीरी, पीलीभीत शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं गुरुवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम व न्यूनतम तापमान जहां 38.3 व 19.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं इलाहाबाद का तापमान 42 व 20 डिग्री, वाराणसी का 39.6 व 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें