फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी की सलाह, 2 व 3 को आंधी-पानी के आसार, किसान फसल बचाने के करें उपाए

Wed, 01 May 2019 12:38 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
बारिश के आसार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौसम विभाग ने फैनी चक्रवात का असर उत्तर प्रदेश पर पड़ने की आशंका जताई है। बंगाल की खाड़ी में बने फैनी चक्रवात की वजह से 2 और 3 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार पुरवा हवा की चलने के आसार हैं। इस कारण वातावरण में नमी का स्तर 80 से 90 फीसदी तक जा सकता है। 

मौसम निदेशक जेपी गुप्ता ने यह हालात को देखते हुए किसानों और भंडार गृहों को विशेष सलाह दी है। उन्होंने कहा कि नमी व तेज हवा से फसल को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कटी फसल, खुले में रखे अनाज व खेतों में तैयार खड़ी फसल को काट कर सुरक्षित रखने की समुचित व्यवस्था करें। 

मौसम निदेशक के अनुसार 3 मई को प्रदेश के उत्तरी अंचल में आंधी-पानी के आसार हैं। जबकि 4 को दक्षिण यूपी को छोड़कर पूरे प्रदेश में आंधी-पानी की आशंका है। राजधानी लखनऊ और आसपास का इलाका भी मौसम के इस बदले तेवर की चपेट में आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें