फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम में बदलाव की आहट, पारा 3 डिग्री गिरा

विज्ञापन
गर्मी से राहत पाने के लिए गोमती में नहाते बच्चे।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। राजधानी में बीते एक हफ्ते से हो रही भीषण गर्मी के बीच बुधवार को मौसम में बदलाव की आहट महसूस की गई। दिन में गर्मी के तेवर थोड़े कमजोर नजर आए। अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट भी दर्ज हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार से लेकर 31 मई के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इससे शनिवार को तापमान में 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। इस बदलाव से सोमवार तक लोगों को लू और झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हो सकती है। हालांकि, विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद जून की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ होने का भी पूर्वानुमान है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाएं मौसम को तेजी से बदल रही हैं। इन परिस्थितियों के कारण लखनऊ में भी बारिश और तेज आंधी की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान लगभग 3 डिग्री की गिरावट के साथ 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

गर्मी से राहत पाने के लिए गोमती में नहाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से राहत पाने के लिए गोमती में नहाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से राहत पाने के लिए गोमती में नहाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

गर्मी से राहत पाने के लिए गोमती में नहाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें