फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बदला मौसम: पारे में आई पांच डिग्री तक की गिरावट, घट गया लू का दायरा, झांसी रहा प्रदेश में सबसे गर्म

Sun, 02 Jun 2024 09:34 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

Weather changed in UP:  शनिवार को प्रदेश का मौसम कुछ बदला रहा। लू का दायरा प्रदेश में कम हुआ। बावजूद इसके झांसी में पारा 46.9 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार लू का दौर फिर लौटेगा।
विज्ञापन
यूपी में लू का असर कुछ कम हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में रिकार्ड तोड़ गर्मी कुछ शांत होने लगी है। शनिवार को लू का दायरा सिमटा और लगातार चढ़ रहे पारे की रफ्तार थमी। प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। पारे के उतार-चढ़ाव के बीच झांसी में दिन का तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 45.4 डिग्री और उरई में 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार की तुलना में तीनों ही शहरों का पारा लुढ़का है। शुक्रवार को झांसी का तापमान 47.6, कानपुर का 48.2 और उरई का 46.8 डिग्री दर्ज हुआ था। वहीं प्रयागराज में तो तापमान 5 डिग्री से अधिक गिरा। शुक्रवार के 46.8 डिग्री की तुलना में यहां पर तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में भी पारा 45.2 डिग्री से लुढ़कर 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मंगलवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा। क्रमिक कमी का सिलसिला जारी रह सकता है। मंगलवार को बाद फिर लू और भीषण गर्मी का दौर लौटेगा।

विज्ञापन

जानिए-कैसा रहा पारे का उतार-चढ़ाव

            
                                  
                     
(31 मई )         (01 जून)
बाराबंकी 44.6 40.0
हरदोई 45.6 42.5
वाराणसी 43.0 40.6
सुल्तानपुर 46.2 41.8
बरेली 45.3 41.7
मुजफ्फरनगर 42.0   39.2
आगरा 45.0 44.5
                       
 
विज्ञापन

झांसी में रात का पारा 34.8

प्रदेश में झांसी सबसे गर्म रहा। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
झांसी में रात का पारा 34. 8 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि शुक्रवार के 33.9 डिग्री की अपेक्षा इसमें मामूली बदलाव है, लेकिन रात गर्म बनी हुई है। वहीं बाराबंकी में पारा शुक्रवार के 26 डिग्री की अपेक्षा 27 डिग्री हो गया। जबकि हरदोई, फतेहगढ़, फुरसतगंज, वाराणसी, सुल्तानपुर व अन्य शहरों में रात का तापमान 29 और 30 के पार बना हुआ है।

आगे मौसम कैसा रहेगा
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रविवार को बूंदाबांदी के आसार हैं। कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। धूल भरी हवा, बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मंगलवार तक मौसम कुछ राहत देेने वाला रहेगा, इसके बाद फिर गर्मी बढ़ेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें