फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: काकोरी में घर में बना रहे थे असलहे, एक गिरफ्तार

Mon, 08 Sep 2025 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के नई बस्ती गांव निवासी दिलीप लोधी अपने मकान में चोरी-छिपे असलहा बनाने का काम करता था। रविवार देर रात पुलिस ने छापा मार उसे गिरफ्तार किया। घर से पुलिस ने तीन तमंचे, कारतूस और असलहा बनाने में प्रयोग होने वाले उपकरण व अन्य सामान बरामद किया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर काकोरी सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि एलआईयू की गोपनीय सूचना पर पुलिस ने दिलीप लोधी के घर छापा डाला था। वह काफी दिनों से चोरी-छुपे असलहे बना रहा था। आसपास के रहने वाले लोगों को भी इसी भनक नहीं थी। पुलिस आरोपी दिलीप से पूछताछ कर रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि दिलीप असलहे को कहां और किसको सप्लाई करता था।

पुलिस दिलीप से उन लोगों के बारे में पता लगा रही है, जो लोग उससे असलहा खरीदते थे। बरामद तमंचे में दो 315 बोर और एक तमंचा 12 बोर का बताया गया है।

कुछ साथियों के नाम भी बताए

इंस्पेक्टर काकोरी ने बताया कि आरोपी दिलीप लोधी ने पूछताछ में अवैध असलहे के धंधे में शामिल कुछ साथियों का नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस उनके बारे में पता लगा रही है। दिलीप का कहना है कि वे लोग रात के समय में असलहा बनाने का काम करते थे।
विज्ञापन


पत्नी ने कर रखा है दहेज का मुकदमा

पूछताछ में आरोपी दिलीप ने बताया कि उसका पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है। पत्नी ने उसके खिलाफ पहले से दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा रखा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी दिलीप के आपराधिक इतिहास के बारे में पता लगाया जा रहा है।

ढाई माह पहले भी पकड़ी गई थी असलहा फैक्टरी

ग्रामीण इलाकों में चोरी-छिपे असलहों के कारोबार के मामले कई बार सामने आ चुके हैं। 26 जून को मलिहाबाद थाने से 100 मीटर दूरी पर पुलिस ने असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए सलाउद्दीन नाम के हकीम को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस व अन्य उपकरण भी बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें