लखनऊ। एलएसजी के सहायक कोच लांस क्लूजनर का कहना है कि भले ही हमारी टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं कम हो गई हैं, लेकिन अभी काफी मैच बचे हैं और हमारी टीम दबाव से उबरकर मैदान में जीत से वापसी करेगी।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाफ बृहस्पतिवार को होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अपने घरेलू मैदान में जीतना है ताकि लखनऊ के समर्थकों का विश्वास जीत सकें। बंगलूरू के खिलाफ होने वाला मुकाबला निश्चित तौर पर कड़ा रहेगा, लेकिन हम यहां जीत के साथ पिछली हार का हिसाब चुकाने उतरेंगे।
अर्जुन तेंदुलकर के खेलने को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में क्लूजनर ने कहा कि वह नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं। खासकर उनके यॉर्कर शानदार है। वह लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए खेलने को पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि मैं सेलेक्टर नहीं हूं, लेकिन हमारे पास सटीक यॉर्कर फेंकने वाले गेंदबाजों की कमी नहीं है और उनमें अर्जुन सबसे बेहतरीन में से एक हैं। उन्होंने निकोलस पूरन की फॉर्म वापसी पर खुशी जताई और कहा कि पूरन ने लगातार चले आ रहे रनों के सूखे को समाप्त किया था। हालांकि उस मैच में टीम की गेंदबाज़ी उस स्तर की नहीं रही, जैसी इस पूरे सीजन देखने को मिली थी। इम्पैक्ट प्लेयर बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल कोई रॉकेट साइंस नहीं है। खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, हम यह महसूस करते हैं कि हमें सतह पर एक अतिरिक्त स्पिनर चाहिए या एक अतिरिक्त बल्लेबाज। कभी यह दांव चलता है तो कभी नहीं चलता है।
दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने किया अभ्यास-
मेजबान लखनऊ सुपरजायंट्स और राॅयल चैलेंजर्स बंगलूरू के खिलाड़ियों ने बुधवार को अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। लखनऊ टीम में जहां कप्तान ऋषभ पंत अभ्यास सत्र से नदारद रहे, जबकि ओर मंगलवार को अभ्यास करने वाले बंगलूरू के दिग्गज विराट कोहली ने भी उपस्थति दर्ज नहीं कराई। इसके अलावा अन्य सभी खिलाड़ियों ने सत्र के दौरान नेट्स पर गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। बंगलूरू की ओर से कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्क्ल ने देर तक गेंदबाजों का सामना किया। लखनऊ की ओर से निकोलस पूरन और एडन मार्करम ने बल्लेबाजी की, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने नेट्स पर काफी गेंद डाली।
हम पिच के हिसाब से खेलने में सक्षम : रंगराजन
रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के स्पिन बॉलिंग कोच मालोलन रंगराजन ने कहा कि इकाना स्टेडियम की पिच के बारे मेें जैसा बताया गया वैसा बिलकुल भी नहीं है। यहां बल्लेबाजी करना इतना भी मुश्किल नहीं है, जितना बताया जा रहा है। जहां तक हमारी टीम का सवाल है तो टीम के बल्लेबाज हर तरह की विकेट पर खेलने में सक्षम हैं। इकाना में हमारे बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहेंगे। जहां तक मुझे जानकारी है कि इकाना में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए पूरा मौका रहता है। बृहस्पतिवार को होने वाला मुकाबला शानदार रहेगा, जहां हमारे बल्लेबाज और गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करने में सफल रहेंगे। जितेश शर्मा के बाबत पूछे गए प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि जितेश शानदार खिलाड़ी है और कभी भी फॉर्म में आ सकते हैं। इसलिए हम उनको लेकर बहुत चिंतित नहीं है और सकारात्मक सोच के साथ इस मुकाबले में उतरेंगे।
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर
प्रेस वार्ता में बोलते लांस क्लूजनर