उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। कहा कि दिल्ली की विधानसभा नहीं संभाल पाने वाले यूपी के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो करोड़ की आबादी वाली दिल्ली तो उनके हाथ में नहीं बैठ रही है और 24 करोड़ की जनता वाले यूपी के सपने संजोने में जुटे हैं।
कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और किसान हितैषी होने का दावा करते हैं। पहले किसानों को सरकार की ओर से 100 रुपये भेजा जाता था तो जनता तक केवल 15 रुपये ही पहुंचता था। उन्होंने यह भी कहा कि 1972 में जब चीन ने हमारे देश का अंग तिब्बत छीन लिया तब ये लोग कहां थे?