लखनऊ। सरोजनीनगर के नटकुर मैदान में बुधवार शाम हजारों की भीड़ के बीच भक्ति भावना की लहर ने वातावरण को श्रद्धा से भर दिया। धर्म उत्सव में मशहूर भजन गायक कन्हैया मित्तल की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला। उनके लोकप्रिय भजन जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे... पर तो श्रोता जय श्रीराम के नारे लगाते हुए नृत्य करने लगे। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद गायक किशोर चतुर्वेदी ने प्रस्तुति दी। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के संघर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने राम भक्तों पर गोली चलाने वालों और प्रभु श्रीराम को काल्पनिक बताने वालों पर भी निशाना साधा। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि जो लोग राम द्रोही और राष्ट्र द्रोही विचारधारा के साथ हैं, उन्हें सरोजनीनगर की धरती पर स्थान नहीं मिलेगा।
उन्होंने बताया कि रामरथ श्रवण यात्रा से हजारों लोगों को अयोध्या के दर्शन कराए गए हैं। क्षेत्र में अब तक 220 मंदिरों का सुंदरीकरण और जीर्णोद्धार किया जा चुका है। कन्हैया मित्तल के मंच पर आते ही पूरा मैदान राम नाम... के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद हारा हूं बाबा पर तुझपे भरोसा है..., खाटू वाला श्याम धणी मेरा यार है... और कलयुग में सांवरा तेरा नाम ही सहारा है... जैसे भजन सुन श्रोता भावुक हो गए। भाजपा के मंडल अध्यक्षों मोहित तिवारी, विवेक राजपूत, केके श्रीवास्तव, दल बहादुर सिंह, विनोद कुमार मौर्य व रमाकांत ‘राजन’ मिश्रा और पार्षदों सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
खाटू श्याम मंदिर और श्याम रथ यात्रा की घोषणा
कन्हैया मित्तल ने लखनऊ से खाटू श्याम धाम के लिए यात्रा के आयोजन का आग्रह किया और लखनऊ में खाटू श्याम दरबार स्थापित करने का भी निवेदन किया। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने इन्हें तुरंत स्वीकार कर मंच से ही श्याम रथ यात्रा और क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर बनाने की घोषणा कर दी। इसका श्रद्धालुओं ने भी समर्थन किया।
धर्म उत्सव में भजन गायक कन्हैया मित्तल की आवाज का जादू सिर चढ़कर बोला।