फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएम के न्याय के बारे में सुना है लेकिन हमें अब तक नहीं मिला

विज्ञापन
पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बृहस्पतिवार को सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने ब्राह्मणी टोला पहुंचीं। उन्होंने शिवाजी तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। अपर्णा यादव को देखते ही परिवार की महिलाएं फफक पड़ीं। न्याय की गुहार लगाते हुए उषा तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के न्याय के बारे में बहुत सुना है। वह आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलवा देते हैं, लेकिन घटना के 10 दिन बीतने के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला है। इस पर अपर्णा यादव ने महिलाओं को ढांढस बंधाया और मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने के साथ न्याय का भरोसा दिया।
विज्ञापन

न्यायिक व्यवस्था में करेंगे मदद
अपर्णा यादव ने कहा कि परिवार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहता है। उनका प्रयास रहेगा कि परिवार की सीएम से मुलाकात हो। मुख्यमंत्री न्याय के प्रति प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चियों की स्कूल फीस माफ कराने का भी प्रयास किया जाएगा। यह घटना पूरे प्रदेश को हिला देने वाली है। ऐसे व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। न्यायिक व्यवस्था में परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पार्किंग विवाद में पड़ोसी ऋषभ शुक्ला ने शिवाजी तिवारी, उनके बेटे सुयश और भाई शंभू तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया था।

पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

पीड़ित परिवार के घर पहुंची राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें