उन्होंने कहा कि भाजपा वर्ष-2017 का विधानसभा चुनाव बसपा का वोट बैंक शिफ्ट होने की वजह से जीती, लेकिन सपा का वोट बैंक पूरी तरह हमारे साथ ही रहा।
सपा प्रमुख ने कहा कि यूपी ने भाजपा को सबसे ज्यादा सांसद दिए हैं, इसलिए योगी सरकार को अगले महीने आने वाले मोदी सरकार के आखिरी बजट में यूपी के लिए अधिकतम राशि की मांग करनी चाहिए।
अखिलेश ने गोरखपुर और फूलपुर के उप चुनाव बैलट पेपर्स से कराने की मांग करते हुए कहा कि इससे मशीन के बारे में उठाए जा रहे तमाम शक भी दूर होंगे। इन्वेस्टर्स समिट पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सरकार कार्यक्रम स्थल व हमारे कार्यकाल में बने जेपी सेंटर के लिए कुर्सी खरीदने का तो इंतजाम कर ले।