फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल योग डिप्रेशन को करता है नियंत्रित

विज्ञापन
प्रयागराज में जल में योग करते लोग।
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। जल में योग करने से डिप्रेशन व उच्च रक्तचाप (बीपी) नियंत्रित होता है। इससे शरीर में ताजगी आती है और दिमाग की क्रिया शक्ति बढ़ती है। ये बातें लविवि के योग संकाय के प्रो. अमरजीत यादव ने कही। वे लखनऊ विवि की ओर से प्रयागराज में आयोजित जल योग कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जल में योग के विभिन्न आसनों और महत्व को परिभाषित किया। कार्यक्रम में योग संकाय की छात्रा प्रीति, अंकिता गौतम, सुष्मिता सिंह, खुशबू गौतम, सबिता रंजन, नम्रता मिश्रा, प्रियांशी, रुचि धवन ने योग कुंभ थीम पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। योग विभाग की छात्रा मधु त्रिपाठी ने शिव स्तुति का मनमोहक प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें