फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जलकल जोनल कार्यालय में कर्मचारियों का धरना, मांगों पर सात दिन में कार्रवाई का आश्वासन

विज्ञापन
धरना देते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जलकल विभाग के अलीगंज स्थित जोन-तीन कार्यालय में अनियमितता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बुधवार को कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। जलकल नगर निगम नियमित एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारी संघ के तत्वावधान में हुए प्रदर्शन में जलकल नियमित और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने विभागीय अनियमितताओं को दूर करने, लंबित समस्याओं का समाधान करने, कार्यों में पारदर्शिता लाने, वित्तीय मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की।अधिशासी अभियंता मनोज चौधरी ने मांगों पर सात दिन के भीतर लिखित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


धरने में संघ के अध्यक्ष नितिन त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित अवधि में मांगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होती है, तो कर्मचारी आगे की रणनीति बनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें