माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। जलकल विभाग की फर्स्ट स्टेप स्कूल भदेवां के पास भदेवां क्लीयर वाटर सप्लाई की लाइन टूट गई है। इसके चलते इलाके में जलापूर्ति बाधित हो गई है। जलकल विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। जोकि रविवार को भी चलेगा। जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि वाटर सप्लाई बाधित होने की सूचना मिली। इसके बाद तत्काल टीम को मौके पर भेजा गया। जांच में यह बात सामने आई कि लाइन टूटी हुई है। टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। यह काम रविवार को पूरा हो जाएगा, ऐसी उम्मीद जताई जा रही है। इस दौरान जलापूर्ति बाधित रहेगी।