जल
संस्थान ने जल निगम से 35 वाटर टैंक की डिमांड की है। ऐशबाग जलकल 9 दिसंबर
की शाम से 11 दिसंबर की सुबह तक काम नहीं करेगा।
ऐसे में लगभग आधे शहर में
पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकेगी। जल संस्थान अपने 25 और जल निगम के 35
वाटर टैंकर के जरिये वैकल्पिक आपूर्ति प्रभावित क्षेत्रों में करेगा।
9 की
सुबह ऐशबाग जलकल से जुड़े इलाकों में पानी आएगा और शाम से आपूर्ति बंद होगी
और 11 की सुबह शुरू की जाएगी।
10 दिसंबर को पूरे दिन आपूर्ति नहीं होगी।
क्षेत्र के 100 नलकूपों को हर वक्त चालू रखने का भी फैसाला जल संस्थान ने
किया है।