फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेलीबाग में पानी की किल्लत, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
लखनऊ। तेलीबाग के रथींद्र नगर में रहने वाले लोगों को कई दिनों से पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। सप्लाई ठप है, जिससे क्षेत्र में गर्मी के बीच लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। नाराज महिलाओं ने शनिवार को जलकल विभाग के खिलाफ विरोध जताया और खाली बाल्टियां लेकर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी अर्चना, रविंद्र, सोनी, साधना, सावित्री और डीके मिश्रा ने बताया कि वे नियमित कर भरते हैं, इसके बावजूद उनके घरों में पानी नहीं आ रहा। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई हल नहीं निकला। हैंडपंप और निजी मोटर से पानी पूरा नहीं पड़ पा रहा है। उधर, जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर अमरेंद्र ने बताया कि कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम होने से आपूर्ति प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें