फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी आधा शहर पानी को तरसा

Wed, 15 Jan 2014 10:31 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आधे शहर को पानी मंगलवार सुबह भी नहीं मिल सका। बापू भवन चौराहे के पास बीते रोज टेलीकॉम कंपनी टाटा इंडीकाम की खोदाई के चलते वाटर लाइन में आए फॉल्ट को मंगलवार सुबह 5:00 बजे सुधारा जा सका।
विज्ञापन


बावजूद जो पांच पंपिंग स्टेशन की आपूर्ति बंद थी, वह सुबह की पाली में सुचारु नहीं हो सकी। इन सारे इलाकों को शाम की पाली में आपूर्ति हुई। मगर पूरे दिन हालात जस के तस बने रहे।

जल संस्थान की ओर मंगलवार को भी कोई वैकल्पिक इंतजाम इन क्षेत्रों के लिए नहीं किए गए। रविवार रात से बापू भवन चौराहे के पास टाटा इंडीकॉम कंपनी का केबल बिछाने का काम किया जा रहा था।
विज्ञापन


यह काम कंपनी प्रेशर मशीन के जरिए कर रही थी। जमीन में केबल की नाप की डिगिंग जारी थी कि अचानक इसका अलाइनमेंट बिगड़ा और ऐशबाग जलकल से आ रही मेन वाटर लाइन ब्लास्ट हो गई।

कुछ देर तक अंदरूनी रिसाव होता रहा, मगर थोड़ी देर में सड़क धंस गई और पानी बाहर आने लगा। पानी ढलान की ओर बढ़ा और बापू भवन और विधानभवन की ओर जमा होने लगा।

इससे ऐशबाग जलकल से पांच पंपिंग स्टेशनों की आपूर्ति बंद की गई थी। इनमें शामिल केंद्र मीराबाई मार्ग, राजेंद्र नगर, हैवलक रोड, केकेसी कॉलेज और लालबाग के रहे।

इन पांच पंपिंग स्टेशनों से राणा प्रताप रोड, कैपर रोड, बाल्मीकि मार्ग, लालबाग, हजरतगंज, डालीबाग, गोखले मार्ग, वजीरहसन रोड, प्रागनारायण रोड, अशोक मार्ग, कैसरबागर, राजेंद्र नगर, नाका हिंडोला, चारबाग, उदयगंज, हुसैनगंज, घोड़ा अस्पताल के नजदीक, क्ले स्कावयर, नरही, लारेंस टैरेंस, लीला सिनेमा रोड, नवलकिशोर रोड जैसे अनेक मोहल्लों में सुबह और शाम पानी की आपूर्ति बुरी तरह से बाधित रही। लगभग 10 लाख की आबादी पानी के इस संकट से बुरी तरह से प्रभावित रही।

वहीं, यहां मेन लाइन की मरम्मत पूरी रात जल संस्थान के कर्मचारी करते रहे। कड़ाके की ठंड में कर्मचारियों ने काम सुबह लगभग 5:00 बजे पूरा कर दिया।

इसके बाद पांचों पंपिंग स्टेशन की आपूर्ति का आगाज हुआ। मगर ओवरहेड टैंकों के भरने में पांच घंटे का समय लगता है। इससे सुबह की आपूर्ति मंगलवार को भी नहीं की जा सकी।

इन सारे मोहल्लों में लोगों को पानी शाम को मिल सका। उधर, राजाजीपुरम सेक्टर-सी के विभिन्न पॉकेट्स में पानी का संकट मंगलवार को रहा। यहां सुबह और शाम दोनों ही समय पानी नहीं आया।

फिलहाल जल संस्थान के अधिकारियों का कहना था। इस क्षेत्र में किसी भी तरह के फॉल्ट की कोई भी सूचना नहीं है। बावजूद लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जानकारों के मुताबिक, यहां जलस्तर नीचा होने से नलकूप पर्याप्त पानी नहीं खींच पा रहा है। इसी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें