फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टिहरी बांध से छोड़ा पानी, गंगा उफान पर

Fri, 25 Aug 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में बृहस्पतिवार को डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंबहा गांव में पहुंचा बाढ़ का पानी। -संवाद
विज्ञापन
खतरे के लाल निशान से 36 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा जलस्तर
विज्ञापन

लगातार पानी बढ़ने से तटवर्तीय इलाकों में बाढ़ की दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
डलमऊ (रायबरेली)। टिहरी बांध से छोड़े गए पाने के कारण गंगा नदी उफान पर है। इससे गंगा का जलस्तर हर दिन बढ़ रहा है। फिलहाल नदी खतरे के लाल निशान से 36 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण तटवर्तीय कटरी क्षेत्र के लोगों में बाढ़ की आशंका को लेकर दहशत व्याप्त है।
केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के अनुसार जिले में नदीं का खतरे का निशान बिंदु 99.360 मीटर पर है। टिहरी बांध से छोड़े गए पानी के बाद बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 99 मीटर दर्ज किया गया जो कि खतरे के लाल निशान से मात्र 36 सेंटीमीटर नीचे है। लगातार बढ़ रहे नदी के जलस्तर के कारण तटवर्तीय क्षेत्र के अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह और जमाल नगर मोहदिनपुर आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में बाढ़ की आशंका से भय व्याप्त है। प्रभावित गांव क्षेत्र से जुड़े सदन तिवारी व रामशंकर ने बताया कि लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण नदीं का पानी कब घर तक पहुंच जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि नदी किनारे खेतों में खड़ी धान, उड़द आदि की फसलें बाढ़ के पानी से डूब पहले ही डूब चुकी हैं। साथ ही नदी का पानी खेत की मिट्टी की कटान भी कर रहा है। इस संबंध में एसडीएम डलमऊ अभिषेक वर्मा ने बताया कि तहसील प्रशासन की पूरी टीम गंगा नदी के जलस्तर पर करीबी नजर बनाए हैं। बाढ़ आशंकित गांव क्षेत्रों में बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम भी पहले से ही सुनिश्चित कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें