फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हनुमत धाम परिसर तक पहुंचा पानी, फूड वैली बंद

विज्ञापन
हनुमत धाम परिसर तक पहुंचा गोमती का पानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



लखनऊ। गोमती का जलस्तर सामान्य से 2.44 मीटर यानी करीब आठ फीट ऊपर पहुंचकर 108.14 मीटर हो गया है। शनिवार को हनुमत धाम मंदिर परिसर तक इसका पानी पहुंच गया। प्राचीन शनि देव मंदिर व लक्ष्मण मेला मैदान के पास भी पानी भर गया है। उधर, गोमती में पानी बढ़ने के बाद रिवरफ्रंट की फूड वैली को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन दिनों फैजुल्लागंज में 200 से अधिक घर गोमती के पानी से प्रभावित हैं। हालात संभालने के लिए बैराज के सभी 10 गेट खोल दिए गए हैं। इससे पानी को डाउनस्ट्रीम की ओर तेजी से निकालने में मदद मिलेगी। नदी का पानी शहर के ड्रेनेज नेटवर्क में वापस न घुसे इसके लिए 48 आउटलेट बंद कर दिए गए हैं। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश वैश्य के अनुसार लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और सीतापुर की ओर से आ रहा पानी लखनऊ पहुंच रहा है। इस वजह से बारिश रुकने के बावजूद गोमती का जलस्तर बढ़ा है। उम्मीद जताई जा रही है कि ऊपरी क्षेत्रों से आने वाला पानी कम होने पर सोमवार से गोमती के जलस्तर में गिरावट शुरू हो सकती है।

हनुमत धाम परिसर तक पहुंचा गोमती का पानी। 

हनुमत धाम परिसर तक पहुंचा गोमती का पानी। 

हनुमत धाम परिसर तक पहुंचा गोमती का पानी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें