लखनऊ। जनेश्वर एन्क्लेव में पानी की पाइपलाइन फट जाने से आपूर्ति ठप हो गई। यह 22वीं बार था. जब पाइपलाइन फटी है। पानी की आपूर्ति टैंकरों से की गई। एन्क्लेव में पानी का संकट पिछले तीन-चार वषों से जारी है।
जनेश्वर एन्क्लवे के बी-403 आवास में रहने वाले पंकज राय ने बताया कि रविवार सुबह 4:45 बजे पानी की पाइपलाइन फट गई। इससे पूर्व बीती 12 जुलाई की शाम पौने सात बजे इसे अस्थायी तौर पर ठीक करवाया गया था। 22वीं बार था, जब पानी की पाइपलाइन फट गई। पाइपलाइन फटने से निवासियों को पानी की आपूर्ति टैंकरों से की जा रही है। पानी का संकट पिछले तीन-चार वर्षों से लगातार जारी है, लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं कर निकाला जा सका है। रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय कुमार, सचिव जागृति शुक्ला और कोषाध्यक्ष राजाराम रावत ने कहा कि हमने लगातार प्रयास किए, लेकिन एलडीए और एजेंसियां जिम्मेदारी से भाग रही हैं। हर बार पाइपलाइन फटने पर स्थानीय निवासी टैंकरों के भरोसे काम चलाते हैं। यह शमोनाक स्थिति है, लेकिन एलडीए अफसर लापरवाही का चोला ओटे बैठे हुए हैं। स्थायी समाधान को लेकर काम नहीं कर रहे हैं।