फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीकॉम कंपनी ने छीना 10 लाख लोगों का पानी

Tue, 14 Jan 2014 09:52 AM IST
ऋषि मिश्र/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बापू भवन के पास टेलीकॉम कंपनी टाटा इंडीकॉम के केबल डालने की कोशिश में रविवार देर रात मेन वाटर लाइन फट गई। इस वजह से पानी का तेज रिसाव हुआ और चौराहे की सड़क धंस गई।
विज्ञापन


तेज बहता पानी बापू भवन और विधानभवन तक पहुंच गया। पाइपलाइन फटने से सोमवार सुबह ऐशबाग जलकल से पांच पंपिंग स्टेशनों की आपूर्ति बंद कर दी गई।

ऐसे में कई वीवीआईपी इलाकों सहित 10 लाख लोगों की आबादी को पानी संकट का सामना करना पड़ा। यहां सुबह तो कुछ देर के लिए आपूर्ति प्रभावित रही।

जबकि शाम को पूरी तरह से ठप हो गई। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरा दिन जल संस्थान के कर्मचारी यहां पाइप लाइन की मरम्मत करने में व्यस्त रहे।

दूसरी ओर पानी की किल्लत को लेकर बेहाल जनता को जल संस्थान की ओर से कोई खास राहत नहीं बख्शी गई। इन इलाकों में मंगलवार सुबह भी आपूर्ति बाधित रहने की आशंका है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मरम्मत के चलते विधानसभा मार्ग पर पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। बापू भवन चौराहे के पास बीती देर रात टाटा इंडीकॉम कंपनी का केबल बिछाने का काम किया जा रहा था।

यह काम कंपनी प्रेशर मशीन के जरिए कर रही थी। जमीन में केबल डालने के लिए खुदाई जारी थी। अचानक इसका एलाइनमेंट बिगड़ा और ऐशबाग जलकल से आ रही मेन वाटर लाइन ब्लास्ट हो गई।

कुछ देर तक अंदरूनी रिसाव होता रहा, लेकिन थोड़ी ही देर में सड़क धंस गई और पानी बाहर आने गला। कुछ ही देर में बापू भवन और विधानभवन के सामने पानी जमा होने लगा।

वीवीआईपी इमारतों के नजदीक जल जमाव के चलते अधिकारियों की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में ऐशबाग जलकल से पांच पंपिंग स्टेशनों की आपूर्ति रोक कर यहां का पानी बंद किया गया।

सुबह होने पर जल संस्थान के कर्मचारियों ने पाइप लाइन मरम्मत करने का काम शुरू किया। यहां पर पानी सोखने के लिए मशीन भी लगाई गई। दिन भर मरम्मत का काम जारी होने के चलते चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही।

वाहनों को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस को भी मशक्क्त करनी पड़ी। पानी का बहाव रोकने के लिए ऐशबाग जलकल से मीराबाई मार्ग, राजेंद्र नगर, हैवलक रोड, केकेसी कॉलेज और लालबाग केंद्र की आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें