फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोमती में दो फीट तक बढ़ सकता है पानी, पीड़ितों को वैकल्पिक इंतजाम की सलाह

विज्ञापन
गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रविवार को दुबग्गा के जेहटा रोड समेत आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी पहुंच गया। शाम छह बजे तक जेहटा-माल रोड पर करीब डेढ़ फीट पानी बहने लगा था। माल और इटौंजा के ग्रामीण क्षेत्रों में भी हालात बिगड़ते जा रहे हैं। प्रशासन के मुताबिक, अगले 24 घंटे में गोमती का जलस्तर दो फीट तक और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा, सैथा और बरावन कला समेत प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। पहली मंजिल पर रहने वालों को दूसरी मंजिल पर शिफ्ट होने और गर्भवती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए कहा गया। बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए 10 नावों की सुविधा शुरू की गई है।
1000 बीघा फसल का होगा सर्वे
ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि बाढ़ से धान, सब्जियों समेत अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। डीएम ने एक हजार से अधिक बीघा फसल और सब्जियों के नुकसान का सर्वे कराने के निर्देश दिए। किसानों को नियमानुसार सरकारी सहायता का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

पानी बढ़ा तो लौट आया काफिला
हयात नगर मोड़, दौलतखेड़ा और सैथा के निरीक्षण के बाद डीएम का काफिला गुलमीखेड़ा, टाड़खेड़ा और सुखलालखेड़ा की ओर गया, लेकिन रास्ते में जलभराव अधिक होने से लौटना पड़ा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। सुरक्षा के लिए रात में पेट्रोलिंग बढ़ाने और दाऊद नगर में अतिरिक्त कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मंझौवा में 500 बीघा फसल डूबी
माल। मंझौवा गांव में गोमती का पानी बढ़ने से करीब 500 बीघा धान की पकी फसल डूब गई। खीरा, लौकी और भिंडी की फसल को भी नुकसान हुआ। अजय की तीन बीघा खीरे की फसल डूब गई। वहीं जयकरन, इंद्रपाल, राजाराम, महेश और सरवन के घर भी बारिश से गिर गए।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

गोमती में पानी लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें