लखनऊ। पीलीभीत, सीतापुर, हरदोई और लखीमपुर खीरी समेत कई जिलों में 24 से 27 सितंबर के बीच हुई भारी बारिश का पानी अब गोमती नदी में पहुंच रहा है। इन चार दिनों में इतनी बारिश हुई, जितनी सामान्य तौर पर पूरे मानसून सीजन में होती है।
सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुकेश वैश्य ने बताया कि सरायन, बेहटा आदि सहायक नदियों से पानी करीब 30 किलोमीटर प्रतिदिन की रफ्तार से लखनऊ पहुंच रहा है। हालांकि, लखनऊ के आगे सुल्तानपुर में गोमती का जलस्तर आधा मीटर से अधिक घट चुका है। नीमसार में 48 घंटे से जलस्तर स्थिर है। सोमवार के बाद जलस्तर घटने के अनुकूल परिस्थितियां बनने की उम्मीद है।
गोमती का जलस्तर।
गोमती का जलस्तर।
गोमती का जलस्तर।
गोमती का जलस्तर।