फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डंडइया बाजार में 10 माह से घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Sun, 22 Dec 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पानी के लिए सड़क जाम करने की कोशिश करते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज की डंडइया बाजार में 100 से ज्यादा घरों में पिछले 10 महीने से पानी नहीं पहुंच पा रहा है। नाराज लोगों ने शनिवार को सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बाजार के सैकड़ों लोग रोज सुबह लाइन लगाकर टैंकर से पानी भरने को मजबूर हैं। शिकायतों के बाद भी जलकल के अफसर आश्वासन तो देते हैं, लेकिन होता कुछ भी नहीं। 12 जुलाई को इसी समस्या की खबर अमर उजाला में प्रकाशित हुई थी। मोहल्ले के शालू, हर्षित, शकील, फरहान व असलम आदि ने बताया कि जुलाई महीने में जलकल विभाग की जेई शिवांगी श्रीवास्तव ने मिनी ट्यूबवेल लगाने की बात कही थी। लेकिन, इस बात के भी पांच महीने बीतने के बाद कुछ भी नहीं हुआ। घंटों टैंकर का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें