हर घर में होगी वाटर हार्वेस्टिंग
गोमतीनगर मे चल रहे बाल उत्सव का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के दो सौ से अधिक बच्चे पुरस्कृत
हमारी नई पीढ़ी को जल संरक्षण करना होगा, उन्हें जल की कीमत समझनी होगी। जल संचयन बहुत अहम है, इसलिए हर घर में वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी की जाएगी। क्योंकि धरती का जल हम प्रयोग कर रहे हैं, इसे हमें वापस भी करना है। सर्च फ ाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर संगीत नाटक अकादमी में चल रहे बाल उत्सव केअंतिम दिन पहुंचे मुख्य अतिथि जलशक्ति मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह ने ये बातें कहीं।
मंत्री ने तमाम विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया। समारोह में वरदान इंटरनेशनल एकेडमी के ऋ षित झा 10 पुरस्कार पाकर मास्टर ब्लास्टर बने। जबकि तो वरदान एकेडमी ने प्रतिभा प्रोत्साहन और प्रतिभा परिसर सम्मान पर पांचवीं बार लगातार कब्जा जमाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता रहे दो सौ से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह की अतिथि रहीं मंत्री स्वाति सिंह ने प्रदेश भर में बेटियों को मजबूत होने का आह्वान किया। समारोह केअतिथियों में आईएएस डीएन लाल, अनिल टेकड़ीवाल और मनोरमा लाल, संचालक अभय सिंह निर्भीक शामिल रहे।