फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घरों में घुसा पानी, घर छोड़ रहे ग्रामीण

Sun, 22 Sep 2024 04:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कटरी क्षेत्र के गांंवों में रहने वाले लोगों पर पलायन करने का खतरा मंडराने लगा है। गंगा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार को गंगा नदी का पानी खतरे के निशान बिंदु से महज 38 सेमी दूर रह गया। तीन घंटे में एक सेमी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को पानी खतरे के निशान बिंदु तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


गंगा नदी के जलस्तर का चेतावनी बिंदु 98.360 मीटर, जबकि खतरे का निशान बिंदु 99.360 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग डलमऊ के मुताबिक शनिवार को नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करते हुए 98.980 मीटर पर पहुंच गया है। ऐसे में गंगा नदी का पानी खतरे के निशान बिंदु छूने में 38 सेमी का फासला बचा है।
कटरी क्षेत्र के चक मलिकभीटी, पूरे डंगरी, जहांगीराबाद, जमालनगर मोहद्दीनपुर, अंबहा, बबुरा, पूरे रेवती सिंह समेत अन्य गांवों के लोगाें में हड़कंप मचा है। ग्रामीण सुनील कुमार, रामसिंह, पप्पू, दिनेश कुमार, छोटेलाल ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए तैयारियां कागजों पर ही दिखाई पड़ रही हैं। पूरे मोहद्दीनपुर की रहने वाली सुखमति का घर बाढ़ की चपेट में आ चुका है। सुखमति और उनका परिवार दूसरे स्थान पर रहने के लिए पलायन कर गया है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ कुमार, एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सर्वप्रथम डलमऊ के स्नान घाटों का निरीक्षण घाटों पर व्यवस्था कराए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पर लगातार नजर बनाए रखने की निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें