फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संकट के लिए रहें अगले तीन दिन तैयार

Wed, 04 Dec 2013 01:54 AM IST
प्रवेंद्र/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐशबाग जलकल से गऊघाट तक बिछाई गई नई राइजिंग मेन लाइन को कनेक्ट करने का काम नौ दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


इसकी वजह से ऐशबाग जलकल से जुड़े इलाकों में तीन दिन पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी।

इसे लेकर जलकल विभाग की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।

जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राइजिंग मेन लाइन को कनेक्ट करने का काम 9 दिसंबर को दिन में 11 बजे से शुरू किया जाएगा और 11 दिसंबर को 11 बजे तक चलेगा।

इस बीच ऐशबाग जलकल से जुड़े सभी इलाकों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। इसे देखते हुए लोगों से पर्याप्त पेयजल जमा करने की अपील की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें