फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जल संरक्षण, स्वच्छता की आदतें अपनाने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विश्व जल दिवस के अवसर पर सुएज इंडिया व इंडियर वाटर वर्क्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को जल और स्वच्छता संकट के समाधान पर परिचर्चा की गई। कार्यक्रम भरवारा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भरवारा एसटीपी परिसर में पौधरोपण के साथ हुई। आईडब्ल्यूडब्ल्यूए के चेयरमैन संजय सिंह ने कहा, जल संरक्षण और स्वच्छता की आदतों को अपनाकर संकट से निपट सकते हैं। परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने कहा, जल न केवल जीवन का आधार है, बल्कि अर्थव्यवस्था की धुरी भी है। ऑल इंडिया वाटर वर्क्स एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन पीके चौरसिया, सेक्रेटरी कमल सिंह, डीएन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें