फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेश में विद्यार्थी लेंगे सनातन धर्म की शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। सनातन सभ्यता व इस क्षेत्र में शोध को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय विदेशों में भी कैंपस खोलने की तैयारी में है। इसके लिए यूके, यूएस व अरब देशों के शिक्षण संस्थानों से संपर्क किया जा रहा है। विवि के अनुसार, देश के तीनों संस्कृत विश्वविद्यालय के बीच एमओयू हस्ताक्षर भी हुए हैं।



केंद्रीय संस्कृत विवि लखनऊ परिसर के निदेशक प्रो. सर्व नारायण झा ने बताया कि परिसर में वैदिक साहित्य व ज्योतिष से संबंधित कई तरह के कोर्स संचालित हैं। ऑनलाइन माध्यम से डिप्लोमा कोर्स भी शुरू किए गए हैं। यहां विदेश के विद्यार्थी भी पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैदिक साहित्य व सनातन संस्कृति से जुड़े पाठ्यक्रमों में शोध हो इसके लिए अलग-अलग देशों के शिक्षण संस्थानों से बात चल रही है। सहमति मिलने पर जल्द ही कोर्स शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें