फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार में फंसा चौकीदार, 500 मीटर घिसटता रहा, मौत

Mon, 18 Sep 2023 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरखा के पास सोमवार की रात करीब 8.30 बजे साइकिल सवार गैस एजेंसी के चौकीदार को कार ने टक्कर मार दी। चौकीदार कार में फंसकर लगभग 500 मीटर घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय वह एजेंसी पर चौकीदारी करने जा रहा था। पुलिस कार को थाने ले गई, जबकि चालक भाग गया। कोतवाली क्षेत्र के बंधवा मजरे अरखा गांव निवासी रामपाल (50) पुत्र नरायन अरखा गैस एजेंसी पर चौकीदारी करता था। सोमवार की रात वह घर से खाना खाकर एजेंसी पर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर अरखा बाजार के सामने से प्रयागराज की ओर से आ रही कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। चौकीदार कार में फंस गया। 500 मीटर बाद चालक ने कार रोकी और चौकीदार को हटाया। चीख पुकार मचने पर चालक टोल प्लाजा के पास कार छोड़कर फरार हो गया। कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर लिखापढ़ी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें