फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर 2019 में नरेंद्र मोदी पीएम नहीं बने तो अयोध्या में जाकर आत्महत्या कर लूंगा: वसीम रिजवी

Tue, 30 Apr 2019 01:16 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी का कहना है कि अगर 2019 में नरेंद्र मोदी दोबारा देश के प्रधानमंत्री नहीं बने तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट के पास जाकर आत्महत्या कर लूंगा।

विज्ञापन


रिजवी ने जारी किए गए अपने बयान में कहा कि राष्ट्र हर मजहब से ऊपर होता है। जब भी मैं राष्ट्रहित की कोई बात करता हूं तो कट्टरपंथी मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं। कहते हैं कि जाने दो मोदी सरकार को हम तुम्हें बोटी-बोटी काट देंगे।

रिजवी ने कहा कि देशप्रेमियों में नरेंद्र मोदी के लिए मोहब्बत है तो गद्दारों में खौफ है। वह देश के कुशल प्रधानमंत्री हैं। अगर 2019 में किसी और सियासी दल का नेता देशद्रोहियों की मदद से प्रधानमंत्री बन जाता है तो मैं अयोध्या में राम मंदिर के गेट पर जाकर आत्महत्या कर लूंगा। क्योंकि देशद्रोहियों के हाथों मरने से अच्छा है इज्जत की मौत मरना।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें