फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष ने बनाई राजनीतिक पार्टी, कहा- 16 राज्यों में हो चुका है विस्तार

Mon, 14 May 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने सोमवार को दिल्ली में इंडियन शिया अवामी लीग (आईएसएएल) पार्टी के गठन का एलान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसका दल उद्देश्य शिया समुदाय की समस्याओं को दूर करने, वंचितों को उनका हक दिलाने और कट्टरपंथी मुसलमानों के चलते हो रहे नुकसान को रोकना है।

विज्ञापन


इंडिया इस्लामिक कल्चर सेंटर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने बताया कि सुन्नी के साथ शिया समाज को भी मुसलमान कहा जाता है लेकिन कट्टरपंथी सुन्नी, शियाओं को मुसलमान तक नहीं मानते। ऐसे में शिया मुसलमानों को मिलने वाले सरकारी और गैरसरकारी लाभ पर 80 फीसदी सुन्नी काबिज हैं।

इसके कारण भारत की मुस्लिम आबादी का 20 फीसदी शिया समुदाय लंबे समय से सुविधाओं से वंचित है। इसमें अति पिछड़े वर्गों के साथ विशेष रूप से शिया समाज के विकास पर कार्य किया जाएगा। उन्होंने वहाबी विचारधारा को आतंकवाद से जोड़ते हुए कहा कि कश्मीर में आईएस के झंडों के पीछे यही सोच है।
विज्ञापन


रिजवी ने दावा किया कि सोलह से ज्यादा राज्यों में उन्होंने अपनी पार्टी का विस्तार कर लिया है। वसीम रिजवी राम मंदिर के मामले से सुर्खियों में आए थे। मदरसों से लेकर मस्जिद तक दिए गए बयान की वजह से वो लगातार मीडिया में बने रहे।

विज्ञापन

चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू

पार्टी के रजिस्ट्रेशन के लिए भारतीय चुनाव आयोग में प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।  उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कमेटी के साथ 16 प्रदेशों के अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। राज्य स्तर की कमेटी को छोड़कर यूपी के 45 जिला अध्यक्ष भी मनोनीत किए गए हैं।

यह है राष्ट्रीय कमेटी
राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी के अलावा मौलाना शौजब काजिम जरवली, नसीम हसन बाकरी को उपाध्यक्ष, गोवा के हैदर आगा महासचिव, कर्नाटक की डॉ. सैयदा शाहीन अब्बास आबिदी व जम्मू के मीर अजीज मोहम्मद को सचिव मनोनीत किया गया है।

फैजाबाद के अशफाक हुसैन कोषाध्यक्ष, जहीर हुसैन, सैयद कैसर अली बाकरी, विसाल मेहंदी जैदी, मोहम्मद जामिन, सैयद रफिकुल हसन रिजवी, सैयद आजाद हुसैन जैदी, हसन अली, सैयद अली अश्तर को सदस्य बनाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें