फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के तत्कालीन एसएसपी एसके सिंह के खिलाफ वारंट

Sat, 02 Nov 2019 03:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
विज्ञापन
warrant
विज्ञापन

अयोध्या में विवादित ढांचा मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने अयोध्या के तत्कालीन एसएसपी और वर्तमान सूचना आयुक्त एसके सिंह के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। एसके सिंह आदेश के बावजूद कोर्ट में गवाही के लिए हाजिर नहीं हुए थे। मामले की अगली सुनवाई 4 नवंबर को नियत की गई है।  

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विशेष अदालत इस मामले में सुनवाई कर रही है। अभियोजन पक्ष 284 गवाहों की गवाही के लिए तत्कालीन एसएसपी एसके सिंह को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर विशेष न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार यादव ने उनके खिलाफ वारंट जारी कर दिया।

6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस के समय बतौर एसएसपी डीबी राय तैनात थे। घटना के बाद शासन ने डीबी राय को हटाकर एसके सिंह को एसएसपी बनाया था। सीबीआई ने विवेचना के बाद कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और लाल कृष्ण आडवाणी के साथ डीबी राय समेत 49 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में एसके सिंह को गवाह बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें