जानी-मानी फैशन डिजाइनर वारिज बजाज ने उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के पूर्व सदस्य विशाल कपूर से मुलाकात की और उनसे प्रदेश में फिल्म व फैशन के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की।
विशाल ने कहा कि भारत में बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए ये जरूरी है कि रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएं और दीर्घकालीन योजनाओं पर फोकस किया जाए। फैशन व फिल्म इंडस्ट्री में इसकी अपार संभावनाएं हैं जिन पर हम काम करेंगे।
विशाल व वारिज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर इस मुद्दे पर चर्चा कर उन्हें कुछ प्रस्ताव सौंप सकते हैं।