वेयरहाउस से उठतीं आग की लपटें व आग बुझाते दमकलकर्मी।
सरोजनीनगर। बिजनौर क्षेत्र में बुधवार की रात वेयरहाउस में संदिग्ध हालात में आग लग गई। सूचना पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
पुलिस के मुताबिक कृष्णानगर के एलडीए कॉलोनी निवासी गौरव पस्सी का सरवन नगर में केके इंटरप्राइजेज नाम से रजनीगंधा, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक और कुरकुरे आदि का गोदाम है। बताते हैं कि रात करीब 10 बजे गोदाम से अचानक तेज धुआं के साथ आग की लपटें उठने लगीं। आसपास के लोगों
ने इसकी सूचना गोदाम मालिक गौरव के अलावा पुलिस और फायर कंट्रोल रूम को दी।
सरोजनीनगर व आलमबाग फायर स्टेशन से दो-दो दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का खाने-पीने का सामान जलकर राख हो गया। लोगों का अनुमान है कि शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
चौकी इंचार्ज प्रशांत कुमार सिंह ने बताया आग बेसमेंट में लगी थी, जिसमें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। गोदाम मलिक ने कोई तहरीर नहीं दी है।
वेयरहाउस से उठतीं आग की लपटें व आग बुझाते दमकलकर्मी।
वेयरहाउस से उठतीं आग की लपटें व आग बुझाते दमकलकर्मी।
वेयरहाउस से उठतीं आग की लपटें व आग बुझाते दमकलकर्मी।