फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाथरूम में वार्ड बॉय ने इंजेक्शन लगाकर जान दी

Mon, 15 Jan 2024 03:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल के बाथरूम में वार्ड बॉय ने खुद को इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि अवसाद के चलते वॉर्ड बॉय ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के रहने वाले एसएस स्वामी (40) पत्नी के साथ पीजीआई इलाके की वृंदावन कॉलोनी में रहते थे। वह सुशांत गोल्फ सिटी स्थित टेंडर पाम हॉस्पिटल में वार्ड बॉय थे। शनिवार को वह आईसीयू में ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच अचानक उन्होंने बाथरूम में जाकर दरवाजा बंद करके खुद को कोई इंजेक्शन लगा लिया। काफी देर तक वह बाथरूम से नहीं निकले तो सहकर्मियों ने आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर सहकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ा तो भीतर एसएस स्वामी मृत मिले। बाथरूम में खाली इंजेक्शन व सिरींज पड़ी मिली।
सूचना पर पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर अंजनी मिश्र ने बताया कि जांच में पता चला कि एसएस स्वामी का बेटा बीमार रहता है। इसी के चलते अवसाद में उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें