फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर बैठे मोबाइल पर मिलेगा दफा 37 में दर्ज वक्फ का रिकार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश की वक्फ संपत्तियों (अवकाफ) के दफा-37 में दर्ज रिकॉर्ड अब मोबाइल पर घर बैठे मिल सकेंगे। उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण की रफ्तार तेज करने और कार्यालय में बढ़ रही भीड़ कम करने के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड ने व्हाट्सएप नंबर का स्कैनर जारी किया है। व्हाट्सएप पर मुतवल्ली अपना आधार और वक्फ का नंबर डाल कर पूरी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा बोर्ड ने जिलों में पंजीकरण में मदद के लिए कोआर्डिनेटरों की संख्या बढ़ाई है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में प्रदेश भर से करीब 1.26 लाख और उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड में करीब 7.785 हजार वक्फ संपत्तियां पंजीकृत हैं। उम्मीद पोर्टल पर सभी संपत्तियों की जानकारी पांच दिसंबर तक फीड करना अनिवार्य है। पोर्टल की खामियों और सालों पुराने दस्तावेजों की जानकारी आसानी से न मिल पाने से पंजीकरण की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। सुन्नी वक्फ बोर्ड में अब तक 6500 हजार संपत्तियों का पंजीकरण किया गया है। बोर्ड ने पंजीकरण की प्रक्रिया तेज करने के लिए वेबसाइट-upsunniwaqfboard.org पर जिलावार अवकाफ की सूची और 1986 से लेकर 1989 तक जारी गजट नोटिफिकेशन अपलोड करने के बाद अब व्हाट्सएप नंबर का स्कैनर जारी किया है। बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी ने बताया कि बोर्ड के दफा-37 रजिस्टर में अवकाफ का वक्फनामा, उसका नंबर, आराजी, वक्फ करने की तिथि, उसका पता, मुतवल्ली की तैनाती आदि की जानकारी रहती है। इसकी कई जानकारी वेबसाइट पर साझा नहीं की जा सकती है। ऐसे में दफा 37 की सर्टिफाइड कॉपी के लिए कार्यालय पर भारी भीड़ आ रही थी। उन्होंने बताया कि वाहट्सएप नंबर-8115457896 का स्कैनर जारी किया गया है ताकि नंबर सेव करने की भी जरूरत न पड़े।

जिलों में कोआर्डिनेटरों बढ़ाई संख्या

बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी ने बताया कि पंजीकरण में मदद के लिए प्रदेश के 75 जिलों में बड़ी अवकाफ के करीब 231 मुतवल्लियों को कोआर्डिनेटर बनाया गया है। समय कम होने के मद्देनजर सुलतानपुर, गोरखपुर, झांसी, आजमगढ़, बाराबंकी आदि जिलों में 15 कोआर्डिनेटर बढ़ाए गए हैं। सभी को स्कैनर भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें