फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Amendment Bill: मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...?, सीएम योगी बोले-लोगों को गुमराह कर रहा विपक्ष

Wed, 26 Mar 2025 10:55 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वक्फ संशोधन बिल को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस पर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी...? आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मस्जिदों और वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार की नीतियों के बारे में गलत सूचना फैलाने पर विपक्ष को निशाने पर लिया। उन्होंने विपक्ष के इरादों पर सवाल खड़ा किया। पूछा कि वे वक्फ के नाम पर कितनी जमीन लेने की योजना बना रहे हैं। क्या विपक्ष ने वक्फ संपत्तियों का उपयोग करके कभी कोई कल्याणकारी पहल की? मस्जिदों पर कब्जा करके भाजपा क्या करेगी? विपक्ष लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में विपक्ष पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि क्या कभी विपक्ष ने वक़्फ के नाम पर कोई अच्छा काम किया। उन्होंने उस संपत्ति का अपने निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग किया है। एक संपत्ति को कई लोगों को बेच दिया गया। अब इसकी वजह से विवाद हो रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी: जमीन अधिग्रहण घोटाले में आईएएस अभिषेक प्रकाश समेत 16 दोषी, राजस्व परिषद की रिपोर्ट पर सीएम ने लगाई मुहर

मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए आवश्यक है वक्फ बिल-सीएम 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वक़्फ संपत्तियों को अतिक्रमण और दुरुपयोग से मुक्त कराना है। साथ ही उस समुदाय के कल्याण के लिए उनका उपयोग सुनिश्चित करना है। सरकार वक़्फ संपत्तियों के प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए जोर दे रही है, जो मुस्लिम समुदाय की सेवा के लिए है। उन्होंने वक़्फ संशोधन विधेयक को अपना समर्थन दिया। कहा कि यह देश और मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए आवश्यक है। 

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेपीसी ने अनुरोध किया है कि वक्फ संशोधन को आज की जरूरत बनाया जाए। इसे समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए। मुझे लगता है कि यह देश के हित में होगा। मुसलमानों के भी हित में होगा। संशोधन के लागू होने से उन लोगों को जरूर परेशानी हो सकती है, जो वक्फ संपत्तियों पर बसे हैं। या फिर उनमें पैसा लगाया है। इससे उनका पैसा डूब सकता है। 

वक्फ के नाम पर कई गलत निर्णय लिए गए-सीएम

मुख्यमंत्री ने वक्फ बोर्ड के भूमि अधिग्रहण के अधिकार पर सवाल खड़ा किया। कहा कि उन्होंने सरकारों को ब्लैकमेल करने के लिए अपनी शक्ति का दुरुपयोग किया है। बिना किसी औचित्य के संपत्तियों और सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया गया है। वे लोग संपत्ति की तलाश करते थे, फिर सरकारों को ब्लैकमेल करते थे। वक्फ के नाम पर कई गलत निर्णय लिए गए हैं। खासकर वक्फ जो कहता है कि यह जमीन उनकी है। यह कौन सा देश है? आपको यह शक्ति किसने दी है? क्या आप किसी संपत्ति पर कब्जा करेंगे? क्या आप किसी जगह पर कब्जा करेंगे? क्या आप किसी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करेंगे? ऐसा नहीं हो सकता है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें