फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वक्फ संशोधन कानून: तीन अक्तूबर को होने वाला भारत बंद का फैसला स्थगित, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का निर्णय

Wed, 01 Oct 2025 08:12 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Waqf Amendment Act: वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन अक्तूबर को भारत बंद का आहवान किया था। अब इस निर्णय को बदल दिया गया है। 
 
विज्ञापन
वक्फ संशोधन कानून - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ 3 अक्तूबर को भारत बंद अब नहीं होगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने हिंदू त्योहारों को देखते हुए प्रस्तावित भारत बंद को स्थगित कर दिया है। बोर्ड जल्द ही नई तिथियों की घोषणा जल्द करेगा।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना फजलुर्रहीम मुजद्दिदी और प्रवक्ता डा. सैयद कासिम रसूल इलियास ने बयान जारी कर कहा कि वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बोर्ड ने 3 अक्तूबर को भारत बंद की घोषणा की थी। देश में कई राज्यों में इस तारीख में हम वतन भाईयों के धार्मिक त्योहार आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी की अध्यक्षता में बोर्ड के पदाधिकारियों की एक आपात बैठक आयोजित कर इन बिंदुओं पर चर्चा की गई।

चर्चा के बाद बोर्ड ने 3 अक्तूबर को प्रस्तावित भारत बंद को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि भारत बंद के संबंध में नई तिथि की घोषणा जल्द ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ बोर्ड का आंदोलन पहले की तरह जारी रहेगा। अन्य सभी कार्यक्रम तय तिथियों पर ही आयोजित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें