फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार वकार अहमद को अखिलेश ने दी छुट्टी

Sat, 25 Jan 2014 08:55 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश सरकार ने अपने मंत्रिपरिषद के वरिष्ठ सदस्य डॉ. वकार अहमद शाह को मंत्री पद से मुक्त कर दिया है। डॉ. शाह के पास श्रम एवं सेवायोजन विभाग था। डॉ. शाह कई महीनों से बीमार चल रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की तरफ से शुक्रवार को यहां जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से मंत्रणा के बाद डॉ. शाह को मंत्रिपरिषद से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है।

डॉ. शाह बहराइच से विधायक हैं। वह बहराइच से लगातार पांच बार से चुनाव जीत रहे हैं। पिछले वर्ष मार्च में बजट सत्र के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई थी। तब से वह लगातार अस्वस्थ चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. शाह विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। माना जा रहा है कि लंबे समय से उनकी अस्वस्थता को देखते हुए सरकार ने उन्हें पदमुक्त करने का फैसला किया है।

सरकार ने उनके पुत्र यासर शाह को राज्यमंत्री बनाकर मंत्रिपरिषद में बहराइच की भागीदारी बरकरार रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें