फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माणाधीन टैंक की दीवार ढही, किशोर की मौत

Sun, 30 Jun 2024 03:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बछरावां कोतवाली क्षेत्र के भूप खड़ा मजरे कुर्री गांव में बारिश के कारण धंसा नवनिर्मित शौचालय टै - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को निर्माणाधीन प्रसाधन के टैंक की दीवार ढह गई। मलबे में दबकर किशोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने मलबा हटाने का प्रयास किया पर सफल न हो सके। फिर जेसीबी बुलाई गई। करीब चार घंटे बाद शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


भूपखेड़ा गांव निवासी रामनरेश घर के सामने प्रसाधन का निर्माण करा रहा था। मिट्टी खोदाई करके टैंक बन गया था। उसके ऊपर दीवार बनाई जा रही थी। रात में बारिश होने से टैंक के बगल में पानी भर गया। सुबह रामनरेश का बेटा शिवम (16) टैंक के पास खड़ा था। बगल की मिट्टी धसकने से शिवम नीचे चला गया। इसी दौरान टैंक की दीवार भरभराकर उसके ऊपर गिर गई। इससे हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने किसी तरह मिट्टी खोदकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हुए। जेसीबी की मदद से करीब चार घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। शिवम सुदौली गांव स्थित जीपीआर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से मां रामरानी, भाई संजय कुमार, शुभम, सत्यम का रो-रोकर हाल बेहाल है। कोतवाल विजेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें