फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राजाजीपुरम में दीवार ढही, चार मजदूर दबकर घायल

विज्ञापन
​दीवार गिरने से मजदूर घायल।
विज्ञापन
लखनऊ। तालकटोरा के राजाजीपुरम डी ब्लॉक में शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे सड़क किनारे नाली की खोदाई के दौरान मकान की चहारदीवारी ढह गई, जिससे इसके मलबे में दबकर चार मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला और रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल पहुंचाया, जहां से दो मजदूरों को ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों के साथियों सीतापुर के बाबूपुर निवासी पहलवान व सुनील ने बताया कि पारा-जलालपुर उपरिगामी पुल के लिए रेलवेओवर ब्रिज के पास सड़क के किनारे सुबह सात बजे से छह मजदूर दो फीट गहरी और दो फीट चौड़ी नाली की खोदाई कर रहे थे।
दोपहर में खोदाई के दौरान अचानक मकान संख्या डी- 260 की करीब 50 फीट लंबी और पांच फीट ऊंची चहारदीवारी भरभराकर गिर गई और इसके नीचे दबकर सीतापुर के छुटरहटा पुरवा निवासी सिंकू व शैलेश, झामसिंह पुरवा के दीपू और प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, मकान मालिक अनुज त्रिवेदी व उनके परिजनों ने सेतु निगम के ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है।
विज्ञापन

बिना पिलर के बनी थी बाउंड्री

निर्माणस्थल के इंजीनियर राकेश कुमार ने बताया कि मजदूरों को हेलमेट और जैकेट आदि उपकरण पहनाकर काम पर लगाया गया था। बिना पिलर की चहारदीवारी काफी लंबी और पुरानी थी, जिसका मजदूर अंदाजा नहीं लगा पाए और हादसा हो गया। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।

किसी का सिर फटा तो किसी का पैर जख्मी
रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल के ईएमओ डॉ. आदर्श सिंह ने बताया कि शैलेश (35) के सिर व दाहिने पैर में गंभीर चोटें हैं। दीपू (25) का सिर फटा है और कमर में भी गहरी चोट आई है। इसलिए दोनों को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, सिंकू के सिर और प्रमोद के बाएं पैर में चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में ही इलाज किया जा रहा है।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

दीवार गिरने से मजदूर घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें