फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नई तकनीक के कृत्रिम पैर से उबड़-खाबड़ रास्तों पर चलना होगा आसान

विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान।
विज्ञापन
लखनऊ। कृत्रिम पैर लगवाने के बाद भी कई लोगों को चलने-फिरने में परेशानी होती है। खासकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों और सीढ़ियों पर चलना चुनौती बना रहता है। अब हाइड्रोलिक एंकल तकनीक से कृत्रिम पैर को ज्यादा प्राकृतिक तरीके से चलाना संभव होगा। इससे मरीजों का संतुलन और गतिशीलता बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन विभाग में बुधवार को आधुनिक कृत्रिम अंगों पर कार्यशाला हुई। इसमें हाइड्रोलिक एंकल-फुट तकनीक और एलिवेटेड वैक्यूम सस्पेंशन सिस्टम की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने पारंपरिक कृत्रिम पैर और नई तकनीक के अंतर समझाए। उपकरणों का लाइव प्रदर्शन भी किया गया।

मुख्य तकनीकी अधिकारी धरमबीर कुमार ने कृत्रिम अंगों की कार्यप्रणाली बताई। प्रोस्थेटिस्ट एवं ऑर्थोटिस्ट सुस्मिता महतो, अंजलि वर्मा और एंडोलाइट के वरिष्ठ परामर्शदाता वीरेंद्र प्रसाद ने केस के जरिये तकनीक समझाई। विभागाध्यक्ष प्रो. वीएस गोगिया व आयोजन सचिव डॉ. अमित रंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें