लखनऊ। संजय गांधी पीजीआई के 23 विभागों में जूनियर व रेजिडेंट के साथ ही मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू होंगे। 89 दिन के लिए होने वाली इस नियुक्ति के साक्षात्कार 28 फरवरी को होंगे।
संस्थान की ओर से जारी निर्देश के अनुसार टेलीमेडिसिन स्कूल के भूतल पर साक्षात्कार होंगे। जूनियर रेजिडेंट के लिए क्लीनिकल हिमेटोलॉजी में तीन, क्रिटिकल केयर मेडिसिन में सात, सीवीटीएस में दो, फॉरेंसिक मेडिसिन में एक, लैब मेडिसिन में तीन, ऑब्स एंड गाइनी में दो, आर्थोपेडिक्स में दो पद के लिए विज्ञापन किया जारी है।
मैटरनल एंड रीप्रोडक्टिव हेल्थ में एक, माइक्रोबायोलॉजी में एक, न्यूरोसर्जरी में पांच, न्यूक्लीयर मेडिसिन में चार, पैथालॉजी में तीन, पीडियाट्रिक सर्जरी में दो, पीएमआर में एक, प्लास्टिक सर्जरी में एक, रेडियोडाग्यनोसिस में 16, ट्रॉमा सर्जरी में छह और यूरोलॉजी में एक पद पर भर्ती होगी।
इमरजेंसी मेडिसिन में चार, हेपेटोलॉजी में दो और मेडिकल आंकोलॉजी में दो सीनियर रेजिडेंट का विज्ञापन निकाला गया है। मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट पद पर भी एक नियुक्ति होनी है। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी को प्रमाणपत्र लेकर आने होंगे।