फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोज चलें 10 हजार कदम, दौड़ता रहेगा आपका दिल

विज्ञापन
लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय दिवस पर कार्यक्रम।
विज्ञापन
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. भुवन चंद्र तिवारी के मुताबिक अगर आप रोजाना 10 हजार कदम चलते हैं, तो हृदय दुरुस्त रहने की संभावना काफी अधिक हो जाती है। प्रो. तिवारी सोमवार को विश्व हृदय दिवस पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. सीएम सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली ही अच्छे स्वास्थ्य की आधारशिला है। हृदय रोगों की रोकथाम के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनानी बेहद जरूरी है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विक्रम सिंह ने कहा कि इलाज से बेहतर बचाव होता है। इसलिए रोग से बचने के लिए खानपान और जीवनशैली में बदलाव जरूरी है। डीन प्रो. प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और तनाव में कमी से दिल स्वस्थ रहता है। कार्यकारी कुलसचिव सुब्रत चंद्रा ने कहा कि देश में दिल के रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें जागरूक रहने की जरूरत है।

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय दिवस पर कार्यक्रम।

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय दिवस पर कार्यक्रम।

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हृदय दिवस पर कार्यक्रम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें