लखनऊ। दीपावली व छठ के बाद भी ट्रेनों में वेटिंग बरकरार है। दिल्ली की ट्रेनों में 180 और मुंबई की गाड़ियों में वेटिंग 94 चल रही है।
लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में बृहस्पतिवार से रविवार तक क्रमशः 110, 66, 63, 123 वेटिंग है। शताब्दी की चेयरकार में रविवार तक 59, 34, 39, 103 वेटिंग है। तेजस की चेयरकार में बृहस्पतिवार को छह वेटिंग है। शुक्रवार व शनिवार को 180, 154 सीटें खाली हैं। रविवार को 40 वेटिंग है। एसी एक्सप्रेस की थर्ड एसी में 49, 40, 55, 77 तथा लखनऊ मेल की स्लीपर में 87, 76, 104, 131 व थर्ड एसी में 42, 28, 39, 66 वेटिंग है।
मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की स्लीपर में बृहस्पतिवार को रिग्रेट व उसके आगे 94, 92, 78 व थर्ड एसी में 57, 60, 77, 64 वेटिंग है। कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर में 79, 70, 60, 64 व थर्ड एसी में 46, रिग्रेट, 40, 42 वेटिंग है। अवध एक्सप्रेस की स्लीपर में 79, 83, 72, 75 एवं थर्ड एसी में 46, 45, 37, 41 वेटिंग है।