फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दरभंगा की वेटिंग से 27 को राहत देगी अमृत भारत, 558 सीटें हैं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ से दरभंगा जाने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में यात्रियों को अमृत भारत एक्सप्रेस से राहत मिलेगी। यह ट्रेन 27 जुलाई से नियमित लखनऊ से शुरू होगी। ट्रेन में 558 सीटें रिक्त हैं, जिन पर बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती 18 जुलाई को दरभंगा से गोमतीनगर के लिए अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन लखनऊ से दरभंगा के लिए 27 से नियमित रूप से चलनी शुरू हो जाएगी। रविवार को ट्रेन नंबर 15562 अमृत भारत एक्सप्रेस गोमतीनगर से सुबह 8:15 बजे चलकर रात 12:35 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी की 558 सीटें रिक्त हैं, जिन पर वेटिंग के यात्री टिकट बुक करवा रहे हैं। लखनऊ से दरभंगा जाने वाली बिहार सम्पर्कक्रांति में रविवार को रिग्रेट है। नई दिल्ली दरभंगा स्पेशल की स्लीपर में वेटिंग चल रही है। जबकि साबरमती में भी रिग्रेट चल रहा है। ऐसे में यात्रियों के लिए यह ट्रेन किसी सौगात से कम नहीं है। इससे पूर्व गाड़ी संख्या 15561 दरभंगा गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस 26 जुलाई को दोपहर तीन बजे दरभंगा से चलकर रविवार सुबह 5:35 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, मनकापुर, बस्ती, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, हरीनगर, नरकटियागंज, सिकटा, रक्सौल, घोरासन, बैरंगिया, जनकपुर रोड और कमतौल स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें