फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रसव पीड़ा का इंतजार जोखिम भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा शुरू होने का इंतजार न करें। नियमित जांच कराएं और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचें। इससे मां और बच्चे को जोखिम से बचाया जा सकता है। यह सलाह सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बृहस्पतिवार को सिल्वर जुबली सीएचसी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित जांच से गर्भावस्था की जटिलताओं का समय रहते पता लगाया जा सकता है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रियंका ने कहा कि कई महिलाएं पहली जांच के बाद महीनों अस्पताल नहीं आतीं, जिससे जोखिम बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि एक महिला दस दिन बाद अस्पताल पहुंची तो गर्भाशय में पानी कम था और बच्चे ने गर्भ में मल त्याग दिया था। चिकित्सकों ने प्रयास कर सुरक्षित प्रसव कराया। सीएचसी सिल्वर जुबली की अधीक्षक डॉ. प्रियंका ने गर्भवती महिलाओं और परिजनों से नियमित जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें