बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बसपा के रितेश पांडेय के सवाल के जवाब में कहा, कुपोषण में उत्तर प्रदेश, देश में 30वें नंबर है। बाल कुपोषण कम करने के लिए स्वास्थ्य, आईसीडीएस, खाद्य एवं रसद, पंचायतीराज और ग्राम्य विकास मिलकर अभियान चला रहे हैं। जल्द ही पुष्टाहार का नया मेन्यू लागू किया जाएगा, जिसमें भरपूर प्रोटीन की मात्रा रहेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधा चुनाव नहीं
सपा के मनोज कुमार पांडेय के प्रश्न के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्षों की तरह जिला पंचायत अध्यक्ष का सीधा चुनाव कराने का कोई प्रस्ताव नहीं है। यह 73वें संविधान संशोधन के अनुसार जिला पंचायत सदस्य अपने बीच से अध्यक्ष चुनते हैं। सीधे चुनाव के लिए संविधान संशोधन की जरूरत है। इसके लिए केंद्र को कोई प्रस्ताव नहीं भेजा जाएगा।