उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में राजधानी में
अधिवेशन आयोजित करने का फैसला हुआ है।
इसकी शुरुआत 22 सितंबर से होगी। यह
जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष शेखर कुमार ने बताया कि बुधवार को यह
बैठक पार्क रोड स्थित कार्यालय में संपन्न हुई थी।
इसमें दो महीने के भीतर
हुए कार्य की समीक्षा करने हुए सदस्यता अभियान चलाने की सहमति बनी। वहीं
एक अक्टूबर तक सभी बाजारों में व्यापारी कमेटियों का गठन कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संगठन 22 सितंबर को चौक एवं 26 सितंबर का रवींद्रालय में
व्यापारी अधिवेशन का आयोजन करेगा।